Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CP Radhakrishnan Net worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्‍णन? चुने गए देश के 15वें उपराष्‍ट्रपति

CP Radhakrishnan Net worth: देश को आज नया उपराष्‍ट्रपति मिल गया है। जगदीप धनखड़ के इस्‍तीफे के बाद 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्‍न हो चुका है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था उन्‍होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्‍मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्‌डी को हरा दिया है।

एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, को भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुना गया है। उपराष्ट्रपति पद के लिए 452 मत प्राप्त हुए वहीं राधाकृष्णन के मुकाबले में, विपक्ष के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस चुनाव के साथ ही, सी.पी. राधाकृष्णन अब देश के उपराष्ट्रपति के तौर पर अपनी नई भूमिका निभाएंगे।

CP Radhakrishnan Net worth

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन को अगस्‍त माह में एनडीए गठबंधन की ओर से उम्‍मीदवार घोषित करते हुए प्रशंसा करते हुए कहा था, "वे एक ऐसे राजनेता हैं जिनका तमिलनाडु के समाज के सभी वर्गों में सम्मान है।" आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्‍णन?

महाराष्‍ट्र के वर्तमान राज्‍यपाल हैं राधाकृष्‍णन

राधाकृष्णन वर्तमान समय में महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल की कुर्सी संभाल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राधाकृष्‍णन इससे पहले, वे 18 फरवरी, 2023 से झारखंड के 10वें राज्यपाल थे। इसके अलावा तेलंगाना के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) व पुडुचेरी के उपराज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में भी कार्य किया है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीपी राधाकृष्‍णन?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीपी राधाकृष्‍णन कुल संपत्ति ₹64.75 करोड़ है, जिसमें ₹67.11 करोड़ की संपत्ति और ₹2.37 करोड़ की देनदारियां शामिल हैं।

कितने पढ़े-लिखे हैं सीपी राधाकृष्‍णन?

राधाकृष्णन ने 1978 में मदुरै विश्वविद्यालय के तहत वी.ओ.सी. कॉलेज से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बी.बी.ए.) की डिग्री प्राप्त की है। उनके पेशेवर पृष्ठभूमि में कृषक, सामाजिक कार्यकर्ता और उद्योगपति की भूमिकाएं शामिल हैं। वह आर. सुमति से विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं।

सीपी राधाकृष्‍णन का राजनीतिक करियर

  • राधाकृष्णन 1998 और 1999 में कोयंबटूर से दो बार सांसद चुने गए थे। 1998 में, राधाकृष्णन कोयंबटूर से 12वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए, जहां उन्होंने डीएमके के सुब्बियन के.आर. को 1,50,000 मतों के अंतर से हराया। इस कार्यकाल के दौरान, उन्होंने वाणिज्य और वस्त्र सहित कई समितियों में कार्य किया।
  • सीपी राधाकृष्‍णन ने 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए फिर से चुनाव जीता, जहां उन्होंने सीपीआई के आर. नल्लाकन्नु को 50,000 मतों से हराया और वाणिज्य और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना जैसी विभिन्न समितियों में अपना काम जारी रखा। 2000 में, वह वित्त मंत्रालय की सलाहकार समिति का हिस्सा बने। हालांकि, 2014 के लोकसभा चुनावों में, वह कोयंबटूर से एआईएडीएमके के पी. नागराजन से हार गए।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+